कर्नाटक में नहीं होगा बीटी बैंगन का उत्पादन : येदियुरप्पा
येदियुरप्पा ने बेंगलुरु में एक समारोह के दौरान संवाददाताओं से कहा कि वह केंद्र सरकार को सूचित कर चुके हैं कि कर्नाटक बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती के लिए सहमत नहीं है।
उन्होंने कहा कि बीटी बैंगन की खेती को लेकर केंद्र स्तर पर भी समझौता नहीं हो पाया है। इस मामले में मंत्री विरोधाभासी बयान जारी कर रहे हैं।
यद्यपि येदियुरप्पा ने उन मंत्रियों का नाम जाहिर नहीं किया। वह पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश के उस बयान के बारे में बोल रहे थे जिसमें जयराम रमेश ने कृषि मंत्री शरद पवार के बयान पर असहमति जताई थी।
केंद्र सरकार की जेनेटिक इंजीनियरिंग अप्रूवल कमेटी (जीईएसी) ने गत् अक्टूबर में ही बीटी बैंगन की व्यवाासियक खेती के लिए मंजूरी दे दी थी। लेकिन इस मामले पर अंतिम निर्णय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications