एक दशक बाद फिर राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर खुश हूं : रितेश सिंधवानी
रितेश ने मुंबई से आईएएनएस को फोन पर बताया, "मैं फिल्म जगत में 10 साल पूरे करने के बाद दोबारा राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने से काफी खुश हूं। मैंने 'दिल चाहता है' फिल्म से अपना सफर शुरू किया था और अब 'रॉक ऑन' तक पहुंचा हूं।"
दिल्ली में शनिवार को 56वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के विजेताओं की घोषणा की गई।
'रॉक ऑन' को उत्कृष्ट हिंदी फिल्म और अर्जुन रामपाल को इसी फिल्म में सबसे अच्छे सहायक अभिनेता के पुरस्कार के लिए चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications