पाकिस्तानी चुनाव आयोग के प्रमुख को भारत दौरे से रोका गया
समाचा एजेंसी ऑनलाइन ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सीईसी, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) हामिद अली मिर्जा और आयोग के सचिव इश्तियाक अहमद खान रात 2.30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे। लेकिन उन्हें लाहौर हवाई अड्डे पर रोक दिया गया।
सूत्रों ने कहा है कि मिर्जा को भारतीय मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से 60वें गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।
भारत में अपने छह दिनों के प्रवास के दौरान मिर्जा कई सारे अधिकारियों से मिलने वाले थे। लेकिन भारत यात्रा रोके जाने के बाद मिर्जा और खान सड़क मार्ग से वापस इस्लामाबाद लौट गए।
ज्ञात हो कि इस सप्ताह के प्रारंभ में मुंबई में आईपीएल के लिए हुई नीलामी में पाकिस्तान के 11 खिलाड़ियों के लिए कोई खरीदार तैयार नहीं हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications