पश्चिम बंगाल में मनाई गई नेताजी की जयंती
राज्यपाल देवानंद कुंवर ने उनके आवास पर एक कार्यक्रम में शिरकत कर एक किताब का अनावरण किया। इसमें कई प्रमुख व्यक्तियों जैसे पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी और पूर्व भारतीय राजदूत रोनेन सेन के द्वारा नेताजी पर दिए गए व्याख्यान संकलित हैं।
एल्गिन मार्ग पर स्थित नेताजी अनुसंधान ब्यूरो के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "नेताजी की 113वीं जयंती के अवसर पर शाम को एक प्रश्नोत्तरी और संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।"
उन्होंने बताया कि राज्यपाल कुंवर ने नेताजी अनुसंधान ब्यूरो का दौरा किया और उन्होंने नेताजी एशियाई अध्ययन संस्थान में एक कार्यक्रम में भी शिरकत की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications