बैंक खातों की जानकारी अमेरिका को देने पर स्विस अदालत की रोक
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्विस फेडरल एडमिनिस्ट्रेटिव कोर्ट ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों द्वारा कर फार्म भरने की विफलता 'कर धोखाधड़ी' नहीं है और स्विट्जीलैंड के कानूनों के अनुसार ग्राहकों के खातों की जानकारी नहीं दी जा सकती।
इस मामले को स्विस बैंक के एक अमेरिकी ग्राहक ने दायर किया था और इसका प्रभाव करीब 24 अन्य मामलों पर भी हो सकता है। अमेरिका उन ग्राहकों की जानकारी चाहता है जिन पर यूएसबी कर्मचारियों के सहयोग से कर से बचने का संदेह है।
वाशिंगटन में आंतरिक राजस्व सेवा ने कहा कि उसने अभी तक फैसले की समीक्षा नहीं की है लेकिन उसे उम्मीद है कि स्विस सरकार समझौते को जारी रखेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications