दो विदेशी महिला पर्यटकों का हिंदू रीति से अंतिम संस्कार
गौरतलब है कि मंगलवार 19 जनवरी की सुबह पर्यटक टवेरा कार से खजुराहो आ रहे थे तभी पन्ना जिले के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई थी।
इस हादसे में दक्षिण कोरिया निवासी दो महिला पर्यटकों कॉगो (26वर्ष) और चांग(45 वर्ष) की मौत हो गई थी। इन दोनों के शवों को पन्ना लाया गया, चार दिन तक शव वहीं रखे रहे। परिवार के सदस्यों एवं दूतावास के अधिकारियों के शनिवार को पहुंचने पर उनका पोस्टमार्टम हुआ और हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। खजुराहो के श्मशान घाट में मौजूद मृतकों के परिजनों एवं अन्य लोगों ने मुखाग्नि दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications