तेलंगाना राज्य बनने तक लड़ते रहेंगे : सुषमा
भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आयोजित एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए सुषमा ने कहा कि तेलंगाना राज्य का सपना निश्चित तौर पर साकार होगा।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा का रुख एकदम स्पष्ट है जबकि कांग्रेस और तेदेपा का रुख विरोधाभासी है। "तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेस और तेदेपा के नेता अलग राज्य का समर्थन कर रहे हैं और जय तेलंगाना के नारे लगा रहे हैं जबकि आंध्र क्षेत्र के नेता इसका विरोध कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि छात्रों ने इस आंदोलन को अब अपने हाथ में ले लिया है। "जब छात्र किसी आंदोलन को अपने हाथ में ले लेते हैं तो भगवान को भी उनकी मांगों के आगे झुकना पड़ता है।" उन्होंने हालांकि छात्रों से हिंसक रुख अख्तिायार करने से मना किया।
तेंलगाना राज्य के गठन में हो रही देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए सुषमा ने कहा, "कांग्रेस बताए कि अलग तेलंगाना राज्य के लिए वह और कितने लोगों की कुर्बानियां चाहती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications