पंचतत्व में विलीन हुए जनेश्वर मिश्र (लीड-1)
मिश्र के छोटे भाई तारकेश्वर मिश्र ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, प्रदेश सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शिवपाल सिंह यादव, सपा महासचिव राम गोपाल यादव, इलाहाबाद के सांसद रेवती रमण सिंह व अन्य सपा नेता और प्रशंसक मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी व अन्य दलों के नेताओं ने भी पवित्र गंगा घाट पर मिश्र के अंत्येष्टि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पहले, सुबह 11 बजे मिश्र की शव यात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए संगट तट स्थित दारागंज घाट पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
सपा के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे चुके अमर सिंह, रामपुर से सपा सांसद जयाप्रदा ने शुक्रवार रात इलाहाबाद स्थित मिश्र के आवास पर जाकर दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन किए थे।
छह प्रधानमंत्रियों की सरकारों में मंत्री रहे मिश्र का शुक्रवार को इलाहाबाद में हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। वह 76 वर्ष के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications