गाजा में संयुक्त राष्ट्र परिसर की क्षति के लिए 1.05 करोड़ डॉलर देगा इजरायल
न्यूयार्क, 23 जनवरी (आईएएनएस)। गाजा पट्टी में वर्ष 2009 की सर्दियों में फिलीस्तीनी संगठन हमास के साथ संघर्ष में संयुक्त राष्ट्र की संपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए इजरायल 1.05 करोड डॉलर का भुगतान करेगा।
इजरालय के हमलों से संयुक्त राष्ट्र को वास्तविक रूप से 1.12 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था। इजरायली गोलाबारी में स्कूल और कार्यालयों की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा था। इन हमलों में किसी की मौत नहीं हुई थी लेकिन 11 फिलीस्तीनी घायल हुए थे। इजरायल ने घायल लोगों की जिम्मेदारी स्वीकार करने से इंकार कर दिया था।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता माíटन नेसिर्की ने कहा कि 1.05 करोड़ डॉलर के भुगतान के समझौते से दोनों पक्षों का विवाद समाप्त हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications