राहुल के जामिया दौरे के कार्यक्रम में फेरबदल

कांग्रेस के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि जामिया विश्वविद्यालय के दौरे का उनका कार्यक्रम पुनर्निधारित किया जाएगा। "छात्रों से मिलने का उनका कार्यक्रम जारी रहेगा।"

सूत्र ने कहा, "राहुल को दिल्ली के बाहर के कुछ कार्यक्रमों में शरीक होना था, इसी वजह से उनके जामिया दौरे में फेरबदल हुआ है।"

पार्टी नेताओं का कहना है कि राहुल के जामिया दौरे में हुए फेरबदल का उन विवादों से कोई लेना देना नहीं है जो पिछले दिनों उनकी मध्य प्रदेश और गोवा यात्रा में हुआ था।

उल्लेखनीय है कि राहुल पिछले दिनों इंदौर के देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय के दौरे पर थे। उन्होंने वहां छात्रों से मुलाकात की थी। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने इस सिलसिले में विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार को नोटिस थमा स्पष्टीकरण मांगा है। उनके गोवा दौरे को लेकर भी इसी प्रकार के विवाद सामने आए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+