कनाडा में पुलिस की पिटाई से निर्दोष की मौत
वैंकूवर में शुक्रवार को एक महिला ने पुलिस को फोन करके उत्पीड़न की शिकायत की। उसने बताया कि उसका पति उसे पीटता है जिससे वह और उसका बच्चा डरे हुए हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे चीनी मूल के याओ वी वू को घसीटते हुए घर से बाहर ले गई और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।
दरअसल, जिस महिला ने फोन कर पुलिस से सहायता मांगी थी वह घर के बेसमेंट में रहती है। जबकि चीनी मूल का व्यक्ति और उसका परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। लेकिन पुलिस ने बिना कोई सवाल किए चीनी मूल के कनाडावासी को पीटना शुरू कर दिया। जिसकेबाद उसकी मौत हो गई।
बहरहाल, पुलिस के अत्याचार के बाद वैंकूवर पुलिस प्रमुख जिम चू ने पीड़ित परिवार के घर जाकर मांफी मांगी और अफसोस जाहिर किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications