मप्र में 3 करोड़ युवकों को कुशल तकनीशियन बनाया जाएगा : हार्डिया

केन्द्रीय श्रम मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में तकनीकी कौशल उन्नयन पर आयोजित राज्यों के मंत्रियों के सम्मेलन में हार्डिया ने कहा कि 11वीं पंचवर्षीय योजना के समाप्त होने तक प्रदेश में आई़ टी़ आई़ सीटों की संख्या 27 हजार से बढ़कर 50 हजार हो जाएगी। इसके साथ ही वर्ष 2022 तक तीन करोड़ युवाओं को कुशल तकनीशियन बनाया जाएगा।

हार्डिया ने कहा कि प्रदेश में आई़ टी़ आई़ में कार्यरत प्रशिक्षण अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए कोई संस्था नहीं है। उन्हें प्रशिक्षण के लिए देश के अन्य राज्यों में स्थित प्रशिक्षण केन्द्रों में भेजा जाता है। केंद्र सरकार की मंशा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 'इंस्ट्रक्टर ट्रेनिंग विंग' शीघ्र प्रारंभ किया जायगा। उन्होंने बताया कि एक प्रस्ताव राज्य सरकार पूर्व में ही रोजगार एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय को भेज चुकी है। इस पर शीघ्र निर्णय लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कि प्रदेश में 110 आई़ टी़ आई़ तथा 313 स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने का एक प्रस्ताव भी केन्द्र सरकार को भेजा जा चुका है। इस पर केंद्र सरकार शीघ्र निर्णय ले।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+