बाल ठाकरे ने सादगी से मनाया 84वां जन्मदिन
पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया, "उन्होंने (ठाकरे) परिवार के साथ जन्मदिन मनाने की इच्छा जाहिर की थी। इसीलिए कोई समारोह आयोजित नहीं हुआ और घर के बाहर भीड़ भी इकट्ठा नहीं हुई।"
पूरे महाराष्ट्र में ठाकरे सर्मथकों और शुभ चिंतकों ने इस दिन को खास बनाने के लिए मशाल जुलूस निकाला और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यो का आयोजन किया।
ठाकरे ने एक लिखित संदेश के जरिए अपने सर्मथकों से कहा कि उन्हें पुराने दिन याद हैं जब बहुत बड़ी भीड़ उनका जन्मदिन मनाने के लिए घर पर एकत्रित होती थी और वह लोगों से बातचीत करते थे।
पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखे संदेश में उन्होंने लिखा है, "उम्र मुझे यह सब करने की इजाजत नहीं दे रही है। मेरा शरीर थक गया है लेकिन मेरे विचार नहीं। मेरा बेटा उद्धव आप लोगों के साथ है और आपलोगों ने साथ मिलकर कई परिस्थितियों का सामना किया है। मुझे भरोसा है कि आप लोग भविष्य में भी ऐसा ही करते रहेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications