सर्जरी एक साल बाद भी प्रधानमंत्री सबसे सक्रिय नेता
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में वरिष्ठ चिकित्सक रमाकांत पांडा के नेतृत्व में चिकित्सकों के एक दल ने प्रधानमंत्री की सर्जरी की थी। पांडा का कहना है कि प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य अब बेहतर है। पूरा देश इसे देख रहा है।
पांडा ने शनिवार को आईएएनएस से एक बातचीत में कहा, "मैं तो कहूंगा कि प्रधानमंत्री अपने चिकित्सक की अपेक्षा ज्यादा स्वास्थ्य हैं! वह प्रतिदिन 45 मिनट तक शरीरिक अभ्यास करते हैं। मैं खुद ऐसा नहीं कर पाता।"
पांडा देश के प्रख्यात हार्ट सर्जन में से एक हैं और वह मुंबई में रहते हैं। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री एक अच्छे मरीज हैं।" वह अपने स्वास्थ्य के प्रति बहुत जागरूक रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications