तेंदुए के हमले में 4 लोग घायल, ग्रामीणों ने तेंदुए को मारा
पुलिस के अनुसार हरवर गांव में घुसे तेंदुए ने पहले एक घर में पालतू पशुओं को अपना शिकार बनाया। बाद में उसने एक के बाद एक चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। हमले से गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ ने लाठियों से तेंदुए को मार डाला।
वन विभाग और पुलिस सूत्रों का कहना है कि संभवत: घने कोहरे के कारण तेंदुआ अपना रास्ता भूलकर इधर आ गया होगा। बाद में उसने अपने बचाव में ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। पुलिस ने इस मामले में आमेर थाने में मामला दर्ज किया है।
उधर, रणथंभौर से छह दिन पहले रहस्यमय तरीके से लापता हुई बाघिन को वन विभाग के खोजी दल ने बांरा जिले के जंगलों में खोज निकाला है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया, "खोजी दल के सदस्यों ने बांरा और कोटा जिले के समीप सुल्तानपुर के जंगलों में बाघिन के पैरों के निशान देखे हैं। खोजी दल के सदस्य बाघिन पर नजर रखे हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications