किशनजी हमारी पहुंच के अंदर है : पुलिस
जिला पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने कहा, "किशनजी पूरी तरह हमारी पहुंच में है। हम बिल्कुल नहीं सोचते कि वह लालगढ़ के जंगली इलाके से भागने में सफल हो जाएगा। हमारी सूचना के मुताबिक वह लालगढ़ में ही है।"
वर्मा ने कहा कि पुलिस ने एक अभियान के दौरान बुधवार को जंगल से एक लैपटाप, कुछ सिम कार्ड और हथियारों का जखीरा बरामद किया है। उन्होंने कहा, "हम लैपटाप को आगे के परीक्षण के लिए केंद्रीय फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजेंगे।"
वर्मा ने कहा है कि अभियान के दौरान पुलिस उस जंगली इलाके के बहुत करीब पहुंच चुकी थी, जहां किशनजी ने शरण ले रखी थी, लेकिन उस बार वह वहां से भाग निकला।
वर्मा ने कहा कि किशनजी चौथी बार पुलिस को चकमा देने में सफल हुआ है, लेकिन पुलिस ने कुछ ऐसी महत्वपूर्ण सामग्रियां हासिल करने में सफलता पाई है जो आने वाले दिनों में नक्सली तंत्र को तोड़ने में मददगार साबित होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications