हैतीवासियों की मदद की अपील
अमेरिका के सभी बड़े टीवी चैनलों पर धन जुटाने के लिए प्रसारित हो रहे कार्यक्रम 'होप फॉर हैती' को प्रस्तुत करते हुए क्लूनी ने कहा, "यह एक ऐसी त्रासदी है जो सभी सीमाओं और चारदीवारियों को पार करते हुए पहुंच जाती हैं और हमसे मदद की मांग करती है। मानवता के नाते हमें उनकी मदद करनी चाहिए।"
उन्होंने कहा, "हैतीवासियों को हमारी मदद की जरूरत है। उन्हें यह एहसास कराने की जरूरत है कि वह अकेले नहीं हैं और विपदा की इस घड़ी में हम उनके साथ हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications