ट्रैक्टर-ट्राली नहर में पलटने से 8 की मौत

हुजूरपुर थाना के प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने संवाददाताओं से बताया कि हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर हरवाटोड गांव के करीब 30 लोग पास के गांव में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। अचानक ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया और ट्रैक्टर-ट्राली नहर में पलट गई।

सिंह ने बताया कि ट्राली के पलटने से पांच महिलाओं, तीन बच्चों सहित आठ लोगों की नहर में डूबकर मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में घायल 10 लोगों को बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सबकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चालक सहित ट्रैक्टर पर सवार लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+