तेलंगाना समर्थकों ने की सचिवालय में घुसने की कोशिश
जय तेलंगाना के नारे लगाते हुए ये कार्यकर्ता सचिवालय के मुख्य द्वार पर पहुंच गए और फिर उसका घेराव आरंभ कर दिया। इसके बाद इन कार्यकर्ताओं ने सचिवालय के भीतर प्रवेश करने की कोशिश की।
प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में पुलिस को बहुत मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने इन पर लाठियां भांजी और उन्हें हिरासत में ले लिया।
इससे पहले, पीडीएसयू के अध्यक्ष अशोक कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार को पृथक तेलंगाना राज्य की प्रक्रिया जल्द से जल्द आरंभ करनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications