भिवंडी सीट पर शिव सेना का कब्जा

शिव सेना के रूपेश म्हात्रे ने ठाणे जिले की इस मुस्लिम बहुल सीट पर 35,376 मत हासिल किए और सपा उम्मीदवार फरहान आजमी को 1676 मतों के अंतर से पराजित किया। शिव सेना ने म्हात्रे की जीत को पार्टी अध्यक्ष बाल ठाकरे के जन्मदिन का उपहार बताया है। ठाकरे शनिवार को 84 साल के हो गए।

फरहान आजमी सपा के प्रदेश अध्यक्ष अघ्यक्ष अबू असीम आजमी के बेटे हैं। उनके लिए चुनाव प्रचार करने के लिए सपा के सभी पदों से इस्तीफा देने वाले पूर्व महासचिव अमर सिंह ने खासतौर पर प्रचार किया था।

उल्लेखनीय है कि भिवंडी पूर्व सीट के लिए बुधवार को उपचुनाव हुआ था। अबू आजमी के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में वह भिवंडी पूर्व के साथ-साथ उत्तर-पूर्व मुंबई की मनखुर्द सीट से भी चुनाव जीत गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+