'आर्थिक मामलों पर निर्णय के लिए देशों को स्वतंत्र होना चाहिए'
कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की ओर से यहां आयोजित 16वें साझेदारी शिखर सम्मेलन में रजाक ने कहा, "हमें हर हाल में नियम आधारित एक ऐसी व्यवस्था के लिए काम करना चाहिए, जिसमें धनी देश विकासशील देशों पर नियंत्रण नहीं करेंगे और नियम विकास और बड़ी आर्थिक एकता को मदद पहुंचाएंगे।"
रजाक के इस भाषण को मलेशिया के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं उद्योग मंत्री मुस्तफा बिन मोहम्मद ने पढ़ा, क्योंकि जोहोर के सुल्तान की शुक्रवार को हुई मौत के कारण रजाक अपना दौरा बीच में छोड़ कर वापस लौट गए।
रजाक के अनुसार वैश्वीकरण बदलाव और बदलाव पर प्रतिक्रिया देने की क्षमता के बारे में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications