हिमालय के ऊपरी इलाकों में तापमान में मामूली वृद्धि
शिमला, 23 जनवरी (आईएएनएस)। हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में बादल छाए रहने की वजह से शनिवार को तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। इन इलाकों में ताजा बर्फबारी भी हुई है।
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने कहा, "लाहौल और स्पीति के साथ ही कुल्लू, किन्नौर, चांबा इलाकों में पिछले 24 घंटों में हिमपात की वजह से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।"
लाहौल और स्पीति जिले के केयलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तथा किन्नौर जिले के कालपा में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां का तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस और शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
शिमला में रात के तापमान में गिरावट देखी गई। शनिवार को यहां का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार के तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
मंडी जिले के सुंदरगढ़ का तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुल्लू जिले के भुंतर का तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस तथा धर्मशाला का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications