महंगाई के खिलाफ भाजपा का राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन
स्वराज ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि संसद के आगामी बजट सत्र में भाजपा कांग्रेसनीत केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश करेगी।
उन्होंने कहा, "बजट सत्र में हम इस सरकार पर महंगाई के मुद्दे पर हल्ला बोलेंगे।"
उन्होंने कहा कि पार्टी इस महीने के अंत तक जिला स्तर पर महंगाई के खिलाफ धरना व प्रदर्शन करेगी और इसके बाद एक फरवरी से 15 फरवरी के बीच इसे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
स्वराज ने विश्वास जताया कि तेलंगाना अलग राज्य बनकर रहेगा। इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अख्तियार न करने के लिए उन्होंने कांग्रेस की आलोचना भी की।
भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा तेलंगाना के मुद्दे पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए स्वराज ने कहा कि वह जल्द ही तेलंगाना पर गठित संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के नेताओं से मिलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications