इनेलो का एलनाबाद विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार (लीड-1)
चौटाला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तथा कांग्रेस के उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल को तकरीबन 6,227 मतों से पराजित किया।
इस सीट के लिए गत बुधवार को उपचुनाव हुआ था। इनेलो अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला के इस्तीफे से यह सीट खाली हुई थी। चौटाला ने पिछले विधानसभा चुनाव में एलनाबाद के साथ-साथ ऊछनाकलां से भी जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने एलनाबाद सीट से इस्तीफा दे दिया था।
चौटाला ने एलनाबाद की सीट 16,400 मतों के अंतर से जीता था लेकिन अभय की जीत में यह अंतर महज 6,227 मतों का रह गया।
अभय की जीत की घोषणा के बाद इनलो के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "इस जीत से यह साबित हुआ है कि हरियाणा की जनता अभी भी हमारे पक्ष में है। यह हमारा उत्साह बढ़ाने वाली जीत है।"
एलनाबाद का उपचुनाव जीतना इनेलो के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था जबकि मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के लिए इसे जीतना एक बड़ी चुनौती थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications