अफगानिस्तान में तालिबानी कमांडर ढेर
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' ने पुलिस प्रवक्ता अहमद जावेद बशारत के हवाले से खबर दी है कि आतंकवादियों और पुलिस के बीच बुरका जिले में शुक्रवार रात मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तालिबान का ग्रुप कमांडर मुल्लाह दर मुराद मारा गया और दो अन्य घायल हो गए।
मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया।
उधर, बघलान-ए-मरकाजी जिले में शुक्रवार रात आतंकवादियों द्वारा राकेट से किए गए हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई।
बघलान-ए-मरकाजी के पुलिस प्रमुख आमिर गुल ने बताया कि आतंकवादियो ने एक पुलिस चौकी को निशाना बनाकर राकेट से हमला किया था जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications