पाकिस्तान में संघर्ष में 9 आतंकवादियों, 2 सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने ओरकजई कबायली एजेंसी में एक जांच चौकी पर शनिवार सुबह रॉकेटों और स्वचालित हथियारों से हमला किया। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी हमला किया और कई घंटों तक गोलीबारी जारी रही।
अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि एक लेफ्टिनेंट सहित दो सैनिकों की मौत हुई।
उधर ओरकजई एजेंसी के खुईदाद खेल इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान में 22 सशस्त्र आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
माना जा रहा है कि दक्षिणी वजीरिस्तान में सेना के अभियान के शुरू होने के बाद ये आतंकवादी भागकर ओरकजई इलाके में पहुंचे थे। इलाके को तहरीक-ए-तालिबान-ए-पाकिस्तान का मजबूत गढ़ माना जाता है।
सेना के अनुसार 17 अक्टूबर को दक्षिणी वजीरिस्तान में सैन्य अभियान के शुरू होने के बाद से अब तक 600 आतंकवादियों को मारा जा चुका है। इलाके में 30,000 सैनिकों को तैनात किया गया है। अनुमान है कि क्षेत्र में 10,000 तालिबानी आतंकवादी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications