'उपभोक्ताओं की निजता की रक्षा की जाएगी'
चाइना मोबाइल के उपभोक्ता सेवा उप निदेशक, ली कांग ने कहा है कि उपभोक्ता इस फिल्टर व्यवस्था से प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि यह कदम मोबाइल के जरिए भेजे जाने वाली अश्लील सामग्रियों पर रोक लगाने के प्रयास का एक हिस्सा है।
समाचार पत्र, चाइना डेली ने कांग के हवाले से शुक्रवार को कहा था, "प्रत्येक उपभोक्ता की निजता और आजादी की हिफाजत की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications