मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ तीन गुना हुआ
कंपनी में जापान की सुजुकी मोटर कारपोरेशन की 54.2 प्रतिशत साझेदारी है। वर्ष 2008-09 की तीसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ गिर कर 213.57 करोड़ रुपये पर आ गया था, क्योंकि आर्थिक मंदी के कारण कारों की बिक्री में गिरावट आई थी।
मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आमदनी 58.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,594.1 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान कुल आमदनी 4,803.5 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन तिमाही में मारुति की घरेलू बिक्री में 37.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, यानी 218,910 वाहनों की बिक्री हुई है। इनमें अल्टो और वैगन आर कारें शामिल हैं। यहीं पर ए2 श्रेणी के वाहनों की घरेलू बिक्री में 38.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि ए3 श्रेणी की घरेलू बिक्री में 41.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications