सांसदों ने जन्मदिन पर नेताजी को श्रद्धांजलि दी
समारोह का आयोजन संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में किया गया। सांसदों के बीच नेताजी पर हिंदी और अंग्रेजी में लिखी एक पुस्तिका वितरित की गई। कई वर्तमान और पूर्व सांसद समारोह में उपस्थित थे।
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी की केंद्रीय भूमिका थी।
द्वितीय विश्व युद्ध के आरंभ होने के बाद नेताजी भारत से निकल गए और जर्मनी तथा जापान की यात्रा की। उन्होंने ब्रिटिश शासन पर हमला करने के लिए एक गठबंधन बनाने का प्रयास किया।
जापान के सहयोग से उन्होंने मलेशिया, सिंगापुर और दक्षिण एशिया के अन्य हिस्सों में युद्धबंदी बनाए गए भारतीयों को शामिल कर आजाद हिंद फौज का गठन किया।
ऐसा माना जाता है कि ताइवान में 18 अगस्त 1945 को एक विमान दुर्घटना में नेताजी की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications