गुवाहाटी में उल्फा अलगाववादी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अलगाववादी से मिली सूचना के आधार पर एक किराए के मकान से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अलगावावदी गणतंत्र दिवस से पहले विस्फोट को अंजाम देने की फिराक में था।
अलगाववादी को पुलिस ने हफ्ते के शुरुआत में गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के दौरान पता चला कि एक घर में भारी मात्रा में विस्फोटक रखा गया है।
पुलिस ने सूचना के आधार पर गुवाहाटी के लालमाती इलाके के एक घर पर छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए।
उल्फा और राज्य में सक्रिय चार अन्य संगठनों ने गणतंत्र दिवस के दिन बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications