ब्राजील में 450 किलोग्राम यूरेनियम की खदान मिली
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक जांचकर्ताओं द्वारा पिछले चार महीनों से किए जा रहे जांच कार्यो के परिणामस्वरूप अवैध यूरेनियम की इस खान से खनन कार्य पर रोक लगाई जा सकी है। जांचकर्ताओं को शुक्रवार को उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों के एक दूरस्थ इलाके से पिचब्लैंड (एक प्रकार का यूरेनाइट खनिज) का एक बैग मिला था।
पिचब्लैंड या यूरेनाइट एक रेडियोसक्रिय खनिज है। नाभिकीय संयंत्रों और नाभिकीय शस्त्रों का ईंधन बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
लातिन अमेरिका में ब्राजील की नाभिकीय क्षमता को बहुत आधुनिक माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications