गोवा के राज्यपाल ने राहुल के विश्वविद्यालय दौरे के बारे में मांगी रिपोर्ट
राजभवन के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सिद्धू ने कुलपति दिलीप देवबगकर से इस संबंध में एक तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मोहन सांगोदकर ने एक दिन पहले यह कहा था कि मंगलवार को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को परिसर में बैठक करने की अनुमति देने के लिए वही जिम्मेदार हैं।
राज्यपाल के विशेष सचिव एन.राधाकृष्णन ने संवाददाताओं को बताया कि राज्यपाल ने मीडिया में राहुल के दौरे को लेकर पैदा विवाद पर ध्यान दिया। उन्होंने शनिवार को कुलपति के साथ बैठक में उनको पूरे घटनाक्रम पर एक रिपोर्ट सौंपने को कहा।
राहुल गांधी के मंगलवार को गोवा विश्वविद्यालय परिसर में तीन राजनीतिक बैठकें करने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने हंगामा किया था और रजिस्ट्रार से इस्तीफे की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications