नवीन पटनायक फिर चुने गए बीजद अध्यक्ष
बीजद नेता दामोदर राउत ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "पटनायक निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए क्योंकि उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ।"
पिता बीजू पटनायक के निधन के बाद नवीन पटनायक ने 1996 में राजनीति में प्रवेश किया था। वह जनता दल के टिकट पर आस्का संसदीय क्षेत्र से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे।
वर्ष 1998 में जनता दल से अलग उन्होंने बीजू जनता दल (बीजद) का गठन किया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोग से उनकी पार्टी 2000 में उड़ीसा की सत्ता पर काबिज हुई। गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर वह लगातार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications