अर्जुन सिंह की हालत में सुधार
एम्स के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने आईएएनएस को बताया, "छाती में आंशिक संक्रमण और पेट दर्द की शिकायत के बाद सिंह को कल एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके सभी महत्वपूर्ण अंग सामान्य हैं।"
उन्होंने कहा, "चिकित्सकों का एक दल उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है। उनकी हालत स्थिर है। उन्हें कुछ और दिन अस्पताल में रूकना पड़ सकता है।"
चिकित्सकों ने सिंह के स्वास्थ्य के मद्देनजर कई परीक्षण किए हैं। इन परीक्षणों के अभी तक परिणाम नहीं आए हैं। सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications