बिहार में नाव हादसे में 5 मरे
पुलिस के अनुसार सरसई गांव में सरस्वती पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान एक नाव पर सवार होकर लोग एक तालाब में गए थे। इसी दौरान तालाब में नाव पलट गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।
वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने शनिवार को बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी मृतक सरसई गांव के रहने वाले बाताए जा रहे हैं।
कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात में ही दो शवों को तालाब से निकाल लिया गया था, जबकि शनिवार को तीन शवों को बाहर निकाला गया। जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सहायता देने का आश्वासन दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications