इस वर्ष सेंसेक्स में पहली साप्ताहिक गिरावट, सेंसेक्स 694 अंक लुढ़का (साप्ताहिक समीक्षा)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले सप्ताह की तुलना में 694.62 अंकों या 3.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ शुक्रवार को 16,859.68 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' पिछले सप्ताह की तुलना में 216.2 अंकों या 4.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,036 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 3.78 प्रतिशत की गिरावट और स्मालकैप सूचकांक 3.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बाजार नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार विदेशी फंडों ने पिछले सप्ताह के दौरान कुल 36.19 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।
सोमवार को सेंसेक्स में 86 और निफ्टी में 22 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई थी। मंगलवार को सेंसेक्स में 0.88 प्रतिशत और निफ्टी में 0.93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार को दोनों प्रमुख सूचकांकों में कोई विशेष उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। गुरुवार को सेंसेक्स में 423 अंकों की और निफ्टी में 133 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सेंसेक्स में 1.12 प्रतिशत और निफ्टी में 1.14 प्रतिशत की गिरावट हुई।
सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई उनमें मारुति सुजुकी (2.2 प्रतिशत), भारती एयरटेल (1.5 प्रतिशत),हीरो होंडा (1.5 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनीलीवर (0.6 प्रतिशत) और भेल (0.4 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में जिन कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें एलएंडटी (10.9 प्रतिशत), रैनबैक्सीलैब (9.5 प्रतिशत), डीएलएफ (8.7 प्रतिशत), टाटा पावर (8.4 प्रतिशत) और ग्रासिम (8 प्रतिशत) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications