एलनाबाद से अभय चौटाला जीते
चौटाला ने कांग्रेस के उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल को तकरीबन 6200 मतों से पराजित किया।
इस सीट के लिए गत बुधवार को उपचुनाव हुआ था। इनेलो अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला के इस्तीफे के कारण इस सीट पर उपचुनाव हुआ। चौटाला ने पिछले विधानसभा चुनाव में एलनाबाद के साथ-साथ ऊछनाकलां से भी जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने एलनाबाद सीट से इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications