बिहार में धूप खिली, सर्दी बरकरार

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भी राज्य का सबसे सर्द क्षेत्र गया रहा। गया का न्यूनतम तापमान शुक्रवार की तुलना में 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य क्षेत्रों में पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस तथा भागलपुर का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि कोहरा छंटने के कारण मौसम साफ हुआ है। उन्होंने कहा कि रविवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान में भी मामूली परिवर्तन हो सकता है।

यद्यपि उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन दिनों तक शीत लहर थमने के आसार नहीं हैं।

गौरतलब है कि सर्दी के मद्देनजर शनिवार तक राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय बंद रखे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+