ब्रिटिश अभिनेत्री सिमॉन्स का निधन
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सिमॉन्स ने सांता मोनिका स्थित आवास पर शुक्रवार शाम अंतिम सांस ली। लॉस एंजेलिस टाइम्स ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की है।
सिमॉन्स का जन्म 21 जनवरी 1929 को लंदन में हुआ था। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम 15 वर्ष की उम्र में रखा था। उन्होंने अमेरिकी नागरिक स्टीवर्ट ग्रेंगर से शादी की थी, जिसके बाद वह अमेरिकी नागरिक बन गईं।
सिमॉन्स ने फिल्म 'हेमलेट' में अभिनय किया था, जिसके लिए उन्हें ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications