एलनाबाद में इनेलो को शुरुआती बढ़त
छठे चरण की मतगणना समाप्त होने के बाद इनेलो के अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस के उम्मीदवार भरत सिंह बेनीवाल पर तकरीबन 3000 मतों की बढ़त बना ली थी।
इस सीट के लिए गत बुधवार को उपचुनाव हुआ था। इनेलो अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला के इस्तीफे के कारण इस सीट पर उपचुनाव हुआ। चौटाला ने पिछले विधानसभा चुनाव में एलनाबाद के साथ-साथ ऊंछनाकलां से भी जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने एलनाबाद सीट से इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications