आस्ट्रेलियाई पुलिस ने भारतीय छात्र की हत्या की जांच दोबारा शुरू की

समाचार एजेंसी एएपी के मुताबिक डिटेक्टिव सीनियर सार्जेट डेविड स्नेयर का कहना है कि वे इस मामले को सुलझाने के प्रति समर्पित हैं। उनका कहना है कि यह जांच का एक और चरण है और हत्यारे को खोजने का प्रयास लगातार जारी है।

पिछले साल के मई महीने से आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले शुरू हुए थे। हाल की घटनाओं में कुछ भारतीय टैक्सी चालकों को निशाना बनाया गया।

ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों में 16 जनवरी को तीन भारतीय टैक्सी चालकों पर हमला हुआ था। एक 25 वर्षीय टैक्सी चालक पर मेलबर्न में हमला हुआ था जबकि बलार्ट में एक छात्र सहित दो लोगों पर हमला किया गया था।

मेलबर्न में एक आदमी द्वारा एक अन्य भारतीय टैक्सी चालक पर हमला करने और धमकाने के पर उसे तीन महीने की कैद की सजा दिए जाने के बाद ये नए हमले हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+