विजय कुमार सिंह होंगे अगले सेना प्रमुख
नई
दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार सिंह भारतीय थल सेना के अगले प्रमुख होंगे। वर्तमान में वह सेना के पूर्वी कमान के कमांडर हैं। सिंह 31 मार्च को अपना नया पद ग्रहण करेंगे। सिंह वर्तमान सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर का स्थान लेंगे। कपूर 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। id="toptextpromo">एक
अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, "सिंह थल सेना के अगले प्रमुख होंगे। वर्तमान सेना प्रमुख 31 मार्च को सेवा निवृत्त हो रहे हैं।" मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने गुरुवार को यह निर्णय लिया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सिह
को 14 जून 1970 को राजपूत रेजीमेंट में नियुक्त किया गया था। अपने 40 साल के करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया। उन्होंने 1971 के युद्ध में और श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के साथ काम किया था। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और युद्ध सेना मेडल मिल चुके हैं।











Click it and Unblock the Notifications