महंगाई पर बैठक की तिथि आगे बढ़ी

नई दिल्ली । कृषि मत्री शरद पवार उत्तर भारत में दूध के दाम बढा़ने से संबंधित विवादास्पद बयान दे कर खुद तो मुसीबत में पड़ ही गये हैं। साथ ही उन्होने संप्रग सरकार के खिलाफ अन्य पार्टियों को उकसा भी दिया है।

सत्तारूढ़ सरकार महंगाई के मुद्दे पर चौतरफा मार झेल रही है। ऐसे में आगे इस मुद्दे को और गर्म होने से बचाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गयी है। यह बैठक अब छह फरवरी को होगी। इससे पहले इस बैठक की तिथि 27 जनवरी तय की गयी थी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक "लगातार खराब हो रहे मौसम के चलते बैठक को 6 फरवरी को बुलायी गयी है। उल्लेखनीय है कि आवश्यक खाद्य पदार्थो की लगातार बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर केंद्र सरकार सभी राजनीतिक दलों के निशाने पर है।

प्रमुख विपक्षी दल भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल इसी बुधवार को प्रधानमंत्री से मिला था। प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री से देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विषय में चिंता जतायी थी।

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार को जिम्मेदार ठहराया है। मायावती ने शरद पवार के इस्तीफे की भी मांग की। उन्होने कहा कि शरद पवार यदि बैठक तक अपना पद नहीं खाली करते तो वह इस बैठक का बहिष्कार करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+