विमान हाईजैक की फिराक में लश्कर

भारतीय खुफिया एजेंसियों द्वारा लश्कर-ए-तैयबा के मंसूबों की खबर दिए जाने के तुरंत बाद नागरिक उड्डयन मंत्नालय ने सभी हवाई अड्डों पर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए।
गृह मंत्नालय के अधिकारियों के मुताबिक खूफिया एजेंसियों को यह खबर मिली है कि आतंकवादी देश की किसी भी एयरलाइंस के विमान का अपहरण कर सकते हैं। खबर यह भी है कि लश्कर के आतंकी ऐसे हमलों के लिए पूरी ट्रेनिंग ले चुके हैं। उनकी ट्रेनिंग के लिए करीब 50 पैराग्लाइडिंग उपकरण खरीदे गए हैं। बताया जा रहा है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल आतंकवादी 26 जनवरी के दिन हवाई हमला कर सकते है।
आतंकियों की तैयारियां पूरी
इसके लिए आतंकवादी अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर चुके हैं। खुफिया एजेंसियों से यह रिपोर्ट अमेरिका की रिपोर्ट के ठीक एक दिन बाद आयी। अमेरिकी रिपोर्ट में भी भारत पर आतंकी हमलों का खतरा बताया गया है। रिपोर्ट के आने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने विदेश में सभी भारतीय मिशनों से भी कहा गयाहै कि वे संबंधित एयरलाइंस कर्मियों को इस संबंध में सतर्क कर दें।
गौरतलब है कि 1999 में हरकत उल मुजाहिदीन के सदस्यों ने काठमांडू से आ रहे इंडियन एयर लाइन्स के विमान का अपहरण कर लिया था और उसे कंधार ले गए थे। भारत सरकार द्वारा संगठन के जेल में बंद तीन आतंकवादियों को छोडे जाने के बाद इस विमान तथा यात्नियों को मुक्त किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications