झारखण्ड के राज्यपाल बने एम. ओ. एच. फारुक
झारखण्ड उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा ने राजभवन में फारुक को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। वह राज्य के सातवें राज्यपाल हैं।
फारुक ने के.शंकरनारायणन का स्थान लिया है। शंकरनारायणन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।
फारुक का जन्म छह सितंबर 1937 को पुड्डचेरी के कारियाकाल इलाके में हुआ था। वह तीन बार पुड्डचेरी के मुख्यमंत्री भी रहे। इसके अलावा वह तीन बार सांसद भी बने। वर्ष 2004 में उन्हें सउदी अरब का राजदूत नियुक्त किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications