फणीश्वर नाथ रेणु के इलाज में बरती गई थी लापरवाही!
रेणु की दोनों पत्नियों लतिका रेणु और पद्मा रेणु ने इसका खुलासा करते हुए कहा है कि वे दोनों इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर इस मामले की जांच कराने का आग्रह करेंगी।
रेणु की दोनों पत्नियों का आरोप है कि अमर कथा शिल्पी रेणु को इलाज के लिए 22 मार्च 1977 को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती करवाया गया था। उनका ऑपरेशन होने वाला था जिसकी तैयारी भी पूरी हो गई थी लेकिन पीएमसीएच में कोई अति विशिष्ट व्यक्ति (वीवीआईपी) आ गया जिसके कारण उनका ऑपरेशन नहीं हुआ बल्कि बेहोशी की दूसरी सुई दे दी गई। वे कहती हैं कि इसी कारण 11 अप्रैल 1977 को रेणु की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि रेणु के इलाज के लिए दिल्ली के चिकित्सक आत्म प्रसाद और मद्रास से गोडसे पटना आए थे तब दोनों चिकित्सकों ने रेणु को इलाज के लिए दिल्ली भेजने का भी आग्रह किया था लेकिन इस आग्रह को नजरअंदाज करते हुए पटना में ही उनका इलाज चलता रहा।
लतिका ने आरोप लगाया है कि एक साजिश के तहत उन्हें इलाज के लिए दिल्ली नहीं भेजा गया तथा उन्हें मृत्यु तक पहुंचाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications