बिहार-नेपाल सीमा से पकड़ा गया 'यंत्र लगा हंस'
किशनगंज के पुलिस अधीक्षक चौरसिया चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को इस हंस को गांव के कुछ बच्चों ने देखा तथा इसकी पीठ पर कुछ बंधे होने के कारण इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने इस हंस को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि बरामद इलेक्ट्रानिक यंत्र के पुर्जे पर 'माइक्रोव टेलीमेट्री इंक कोलंबिया एमडी यूएसए' एवं 'इमेल' लिखा हुआ है।
आजाद ने बताया कि नेपाल सीमा क्षेत्र से बरामद होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। आजाद के मुताबिक हंस को वन विभाग के अधिकारी के सौंपने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। हंस के एक पैर में एल्युमीनियम प्लेट और दूसरे पैर में एक स्टीकर भी चिपका हुआ था।
उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन प्ररंभ कर दी है तथा इसकी जानकारी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को भी दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications