नरसिम्हन ने आंध्र के राज्यपाल पद की शपथ ली
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए.आर.दवे ने नरसिम्हन को राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। वह राज्य के 22वें राज्यपाल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के.रोसैया, उनके कैबिनेट के अन्य सदस्य, मुख्य सचिव एस.वी.प्रसाद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
एन.डी.तिवारी के इस्तीफे के बाद नरसिम्हन को गत माह आंध्र प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। उस वक्त वह छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications