राहुल गांधी के मप्र दौरे पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

राहुल बीते सोमवार और मंगलवार को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर, जबलपुर, सागर, भोपाल और इंदौर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में छात्रों के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। इंदौर के देवी अहिल्या बाई विश्वद्यिालय में आयोजित कार्यक्रम पर राज्य सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मी कांत शर्मा के निर्देश पर विभाग के जरिए कुलपति और कुल सचिव से जवाब मांगा गया है कि यह कार्यक्रम किसकी अनुमति से आयोजित किया गया था।

शर्मा का कहना है कि शिक्षण संस्थाओं का राजनीति के लिए उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने राहुल के कार्यक्रम के सिलसिले में ही विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब मांगा है।

भाजपा के राज्यसभा सांसद अनिल माधव दवे ने शिक्षण संस्थाओं में आयोजित राहुल के कार्यक्रमों का अपने तरह से विरोध किया है। उन्होंने पांचों स्थानों के शिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों को खत लिखकर उन्हें भी सांसद के नाते छात्रों से संवाद स्थापित करने के लिए बुलाने का आग्रह किया है।

उधर, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा पटैरिया का कहना है कि राहुल छात्रों से सीधे संवाद स्थापित करने आए थे। उनके इस प्रयास से भाजपा बौखलाई हुई है लिहाजा वह इसे राजनीतिक रंग दे रही है। राहुल ने यह प्रवास विश्वविद्यालय के आमंत्रण पर किया था।

लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघु ठाकुर ने राहुल पर कॉलेज और विश्वविद्यालय के कांग्रेसीकरण का आरोप लगाया है। उन्हेाने कहा है कि राहुल के इन कार्यक्रमों को किसी भी कीमत पर जनहित अथवा छात्र हित में नही कहा जा सकता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+