नर्सरी की छात्रा को कक्षा में किया निर्वस्त्र
गांधीनगर, 22 जनवरी (आईएएनएस)। एक चौंकाने वाली घटना में वड़ोदरा के एक कान्वेंट स्कूल में शिक्षिका ने नर्सरी की एक तीन वर्षीय छात्रा को निर्वस्त्र कर दिया।
बताया जाता है कि कक्षा में छात्रा दूसरी छात्रा के साथ बात कर रही थी और उसकी स्कूल डायरी फटी हुई थी इसी बात पर शिक्षिका ने ऐसा कदम उठाया।
छात्रा जब घर पहुंची और वाकया बयान किया तो अभिभावकों ने प्राचार्य के समक्ष इसका विरोध दर्ज किया।
अभिभावकों का कहना है कि इस घटना के बाद से छात्रा सहज नहीं है और वह स्कूल नहीं जाना चाहती।
प्राचार्य ने अभिभावकों को घटना की विस्तृत जांच कराने और शिक्षिका के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications